Homeदिल्ली-एनसीआरRekha Gupta Brahmasthanam: सीएम बोलीं, महिलाओं को निर्णय लेने की ताकत भी...

Rekha Gupta Brahmasthanam: सीएम बोलीं, महिलाओं को निर्णय लेने की ताकत भी मिलनी चाहिए

Rekha Gupta Brahmasthanam: सीएम बोलीं, महिलाओं को निर्णय लेने की ताकत भी मिलनी चाहिए

महिलाओं को अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने का अधिकार मिलना चाहिए। यह बात दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ब्रह्मस्थानम महोत्सव में कही।

मुख्यमंत्री ने महोत्सव में माता अमृतानंदमयी देवी से आशीर्वाद लिया और उनकी संस्था के अमृता श्री स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सीएम के अनुसार यह पहल 21 राज्यों के 15 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों के जरिए लाखों महिलाओं तक पहुंच रही है। इससे उन्हें आजीविका, छोटे उद्यम और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अम्मा ने अपना जीवन गरीबों और पीड़ितों की सेवा में लगाया है और उनका संदेश किसी एक समुदाय के लिए नहीं, पूरी मानवता के लिए है।

कार्यक्रम में नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक शिखा रॉय व गजेंद्र यादव भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments