Homeक्राइमDelhi Road Rage: सफदरजंग अस्पताल के दो कर्मचारियों पर बैट-हथौड़े से हमला,...

Delhi Road Rage: सफदरजंग अस्पताल के दो कर्मचारियों पर बैट-हथौड़े से हमला, MLA स्टिकर वाली कार के साथ दो पकड़े

Delhi Road Rage: सफदरजंग अस्पताल के दो कर्मचारियों पर बैट-हथौड़े से हमला, MLA स्टिकर वाली कार के साथ दो पकड़े

बाइक और कार के मामूली टकराव ने दिल्ली में खूनी रूप ले लिया। सराय काले खां फ्लाईओवर के पास कार सवार दो युवकों ने सफदरजंग अस्पताल के कर्मचारी विक्रम और अरुण के सिर पर बैट और हथौड़े से वार किए।

दोनों कर्मचारी 25 नवंबर की शाम ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। करीब 4:10 बजे उनकी बाइक Creta कार से छू गई, जिसके बाद बहस हुई और हमलावर एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

PCR कॉल पर सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और लूट का मामला दर्ज कर विशेष टीम बनाई। टेक्निकल सर्विलांस और कार मालिक से पूछताछ के जरिए पता चला कि गाड़ी किराये पर ली गई थी।

आरोपियों ने बचने के लिए नंबर प्लेट बदल दी और विंडस्क्रीन पर MLA का स्टिकर चिपका दिया। फिर भी करीब छह घंटे में पुलिस ने उन्हें खजूरी खास से धर दबोचा।

पकड़े गए अरमान (23) नोएडा में लॉ की पढ़ाई के साथ ऑनलाइन रिटेल का काम करता है। अभिषेक (25) बल्लभगढ़ के सेक्टर-65 का निवासी है और कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़ा है।

पुलिस ने कार, हथौड़ा, डंडा और लूटा गया फोन बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments