Homeदेश दुनियाBihar Election 2025: दो चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को...

Bihar Election 2025: दो चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को रिजल्ट

Bihar Election 2025: दो चरणों में चुनाव, 6 और 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को रिजल्ट

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025 — चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को संपन्न होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी। पहले चरण के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी, और नामांकन 17 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे। 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अक्टूबर को नामांकन वापसी की अंतिम तारीख होगी।

दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन 20 अक्टूबर तक होंगे, 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 23 अक्टूबर को नामांकन वापसी की अंतिम तारीख रखी गई है। पहले चरण में कुल 121 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।

पहले चरण में 6 नवंबर को गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पटना, वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, दरभंगा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर और मधेपुरा की 121 सीटों पर वोटिंग होगी।

दूसरे चरण में 11 नवंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर की 122 सीटों पर मतदान होगा। इस तरह, दोनों चरणों में बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संपन्न होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments