Homeदिल्ली-एनसीआरUncertain Book Launch: ‘Uncertain’ पुस्तक का भव्य विमोचन, समाज व युवाओं को...

Uncertain Book Launch: ‘Uncertain’ पुस्तक का भव्य विमोचन, समाज व युवाओं को प्रेरित करने वाला संदेश

Uncertain Book Launch: ‘Uncertain’ पुस्तक का भव्य विमोचन, समाज व युवाओं को प्रेरित करने वाला संदेश

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2025 — नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को युवा लेखक सागर कौशिक ‘सेवन’ की नवीनतम पुस्तक ‘Uncertain’ का भव्य विमोचन वी एल एम एस पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस अवसर पर साहित्य और समाज में युवाओं को प्रेरित करने वाले संदेशों का आदान-प्रदान हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रॉबिन हिबु, विशेष पुलिस आयुक्त (दिल्ली) ने अपने संबोधन में युवा पीढ़ी को आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है और पुस्तकें जीवन के अनुभवों को समझने और आत्मबल विकसित करने में मदद करती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व IAS अधिकारी श्री राजीव तलवार ने की। उन्होंने कहा कि ‘Uncertain’ पुस्तक आज की बदलती और अनिश्चित परिस्थितियों में युवाओं को दिशा और आत्मबल देने वाली प्रेरक कृति है। अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व IAS श्री एस. आर. शर्मा और समाजसेवी श्री संजीव शर्मा ने लेखक की लेखन शैली, विषय चयन और समाजिक दृष्टिकोण की सराहना की।

मुख्य वक्ता श्री लक्ष्मी दास, अध्यक्ष NAFCUB ने इस साहित्यिक पहल की महत्ता बताते हुए कहा कि इस तरह की पुस्तकें युवाओं में सृजनशीलता, संवेदनशीलता और सोचने की क्षमता को प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम का स्वागत भाषण वी एल एम एस पब्लिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन श्री नित्यानंद तिवारी ने दिया। उन्होंने कहा कि वी एल एम एस का उद्देश्य नए लेखकों को सशक्त मंच प्रदान करना और भारतीय साहित्यिक संस्कृति को मजबूत करना है।

पुस्तक ‘Uncertain’ जीवन के अनिश्चित दौर, संघर्ष, आत्मखोज और उम्मीद की कहानी प्रस्तुत करती है। विमोचन समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यकार, युवा लेखक, मीडिया प्रतिनिधि और साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। यह अवसर युवा पाठकों के लिए प्रेरणा और सामाजिक संवेदनशीलता का प्रतीक साबित हुआ।

???? पुस्तक: Uncertain
✍️ लेखक: सागर कौशिक ‘Seven’
????️ आयोजक: VLMS Publications Pvt. Ltd.
???? स्थान: कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments