Azadpur Gupta Market DMRC project: आज़ादपुर गुप्ता मार्केट CM रेखा गुप्ता ने DMRC प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण, खामियों पर अधिकारियों को लगाई फटकार
राजधानी दिल्ली के आज़ादपुर स्थित गुप्ता मार्केट के पास चल रहे DMRC प्रोजेक्ट का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने औचक दौरा किया। इस दौरान उनके साथ नॉर्थ दिल्ली प्रशासन, DMRC, MCD, PWD और ट्रैफिक पुलिस समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करीब दो किलोमीटर तक पैदल चलकर DMRC प्रोजेक्ट और PWD द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान कई जगहों पर खामियां और अव्यवस्थाएं सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सीएम के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और गुप्ता मार्केट के दुकानदारों ने सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आई है। दुकानदारों का मानना है कि ऐसे निरीक्षणों से काम की गुणवत्ता में सुधार होगा और लंबे समय से चल रही समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।
स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के इस कदम का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि क्षेत्र में चल रहे प्रोजेक्ट समय पर और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरे होंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।



