Homeदिल्ली-एनसीआरPatparganj food poisoning: पटपड़गंज में मोमोज खाने के बाद एक दर्जन से...

Patparganj food poisoning: पटपड़गंज में मोमोज खाने के बाद एक दर्जन से अधिक लोग बीमार, एक बच्चे की हालत गंभीर, एक्शन में आई पार्षद रेनू चौधरी

Patparganj food poisoning: पटपड़गंज में मोमोज खाने के बाद एक दर्जन से अधिक लोग बीमार, एक बच्चे की हालत गंभीर, एक्शन में आई पार्षद रेनू चौधरी

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इलाके स्थित आचार्य निकेतन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक फास्ट फूड दुकान से मोमोज खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे और कई अन्य लोग अचानक बीमार पड़ गए। सभी को उल्टी, पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, आचार्य निकेतन में स्थित “आनंद फास्ट फूड” से मोमोज खाने के कुछ ही समय बाद बच्चों और अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें तुरंत कुकरेजा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इनमें से एक बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय निगम पार्षद रेनू चौधरी भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उनके निर्देश पर एमसीडी और पीएचआई विभाग की टीम ने दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद मौके पर मौजूद खाने-पीने की वस्तुओं को जब्त कर नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जांच में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही के संकेत मिले हैं।

इसी दौरान बताया गया कि दुकान का संचालक मौके से फरार हो गया और बुलाने पर भी वापस नहीं आया। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और सैंपल को लैब जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फूड प्वाइजनिंग का असली कारण क्या था। निगम पार्षद ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को बाहर का खाना देने में सावधानी बरतें और केवल स्वच्छ व प्रमाणित स्थानों से ही खाद्य पदार्थ खरीदें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments