Homeदिल्ली-एनसीआरदिल्ली: मधु विहार पुलिस ने लूट की वारदात के दौरान ही दबोचे...

दिल्ली: मधु विहार पुलिस ने लूट की वारदात के दौरान ही दबोचे दो बदमाश, iPhone समेत लूटा गया सामान बरामद

दिल्ली: मधु विहार पुलिस ने लूट की वारदात के दौरान ही दबोचे दो बदमाश, iPhone समेत लूटा गया सामान बरामद

पूर्वी दिल्ली के थाना मधु विहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दे रहे दो बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया iPhone 13, लेदर वॉलेट, फास्टट्रैक घड़ी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को तड़के करीब 3:10 बजे रोहित भारद्वाज (33) अपनी मोटरसाइकिल से नोएडा स्थित डेयरी प्लांट में ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह कर्करी मोड़ से टैल्को टी-पॉइंट की ओर पहुंचे, स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने रोहित के साथ मारपीट कर उनका iPhone 13, भूरे रंग का लेदर वॉलेट और फास्टट्रैक की कलाई घड़ी लूट ली। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही मधु विहार थाना पुलिस की टीम की नजर घटना पर पड़ गई।

पुलिस वाहन को देखकर आरोपी स्कूटी से भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा कर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान लूटा गया पूरा सामान आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया गया। इस संबंध में एफआईआर संख्या 264/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश शर्मा (20) और गौरव (22) के रूप में हुई है। दोनों शाहदरा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार गश्त और निगरानी जारी है तथा सड़क अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments