Homeदिल्ली-एनसीआरDND फ्लाईओवर से यमुना में कूदने की आशंका, युवक की तलाश में...

DND फ्लाईओवर से यमुना में कूदने की आशंका, युवक की तलाश में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

DND फ्लाईओवर से यमुना में कूदने की आशंका, युवक की तलाश में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

नई दिल्ली में DND फ्लाईओवर से एक युवक के यमुना नदी में कूदने की आशंका के बाद देर रात से बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में तलाश शुरू की। तलाशी अभियान के दौरान मौके से युवक के कपड़े, मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान अंकित शर्मा, निवासी प्रीत विहार, के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, युवक के नदी में कूदने की आशंका के आधार पर रातभर यमुना में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें लगातार नावों और अन्य संसाधनों की मदद से तलाशी अभियान चला रही हैं। फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और युवक की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments