Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Police Raid: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, 10 लाख रुपये...

Delhi Police Raid: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, 10 लाख रुपये की एमडीएमए ड्रग बरामद

Delhi Police Raid: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, 10 लाख रुपये की एमडीएमए ड्रग बरामद
दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण-पूर्वी दिल्ली इलाके से एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 75 ग्राम (74.9 ग्राम) एमडीएमए (MDMA) ड्रग बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी से ₹46,200 नकद भी जब्त किए हैं। यह कार्रवाई दक्षिण-पूर्वी जिला की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक क्षेत्र में पार्टी ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दो नाइजीरियाई नागरिक मौजूद थे, जिनमें से एक को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा व्यक्ति फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “छापेमारी के दौरान दो नाइजीरियाई नागरिकों की मौजूदगी पाई गई। उनमें से एक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 74.9 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। इसके अलावा ₹46,200 नकद भी जब्त किए गए।”
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल पार्टियों के लिए एमडीएमए, कोकीन और अन्य सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस को शक है कि आरोपी का संबंध एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से है, जो भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि सप्लाई नेटवर्क, ग्राहकों की सूची और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन से ड्रग्स माफियाओं को बड़ा झटका लगा है और आने वाले दिनों में ऐसे नेटवर्क पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे नशे के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत साझा करें ताकि समाज को इस खतरनाक प्रवृत्ति से सुरक्षित रखा जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments