Homeक्राइमDelhi Crime: पूर्वी दिल्ली में एनआरआई बुजुर्ग महिला से बैग छीनने वाले...

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में एनआरआई बुजुर्ग महिला से बैग छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में एनआरआई बुजुर्ग महिला से बैग छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में हुई एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो बाइक सवार बदमाशों ने यूके (ब्रिटेन) से लौटी एक एनआरआई बुजुर्ग महिला से बैग झपट लिया था, जिसमें सोने के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद, 300 पाउंड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। यह घटना म Maitri Apartment के पास उस समय हुई जब महिला टैक्सी से उतरकर घर की ओर जा रही थीं। अचानक पीछे से आई बाइक ने उन्हें झटका दिया और पलक झपकते ही बदमाश उनका बैग लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए—क्योंकि पीड़िता वरिष्ठ नागरिक और एनआरआई थीं—पूर्वी ज़िला पुलिस के स्पेशल स्टाफ को जांच सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने 150 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जो लगभग 15 किलोमीटर के दायरे में लगे थे। इनमें मेट्रो रूट, मार्केट एरिया और आसपास की कॉलोनियों की फुटेज शामिल थी। कई घंटों की बारीक जांच के बाद पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल तरीकों से आरोपियों की पहचान कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित (26 वर्ष), निवासी डी ब्लॉक, गली नंबर 3, मंडोली एक्सटेंशन और मुकुल (24 वर्ष), निवासी 20 ब्लॉक, त्रिलोकपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को दबोचने के लिए जाल बिछाया और सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटी गई वस्तुएँ बरामद की गईं। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने महिला को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वे एनआरआई लग रही थीं और उनके पास विदेशी मुद्रा व कीमती सामान होने की संभावना थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी आर्थिक तंगी और तेज़ी से पैसा कमाने की चाह में स्नैचिंग की घटनाएं करते थे। उनका तरीका यह था कि वे बाइक पर सवार होकर भीड़भाड़ या रिहायशी इलाकों में घूमते और अकेले चल रहे बुजुर्गों या महिलाओं को निशाना बनाते। बाइक का पिछला सवार झटके से बैग या चेन छीनता और चालक तुरंत फरार हो जाता। वारदात के बाद वे रास्ता बदलकर पुलिस की नज़रों से बचने की कोशिश करते थे और चोरी का माल स्थानीय रिसीवर को बेच देते थे।

पूर्वी ज़िला पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के चलते यह मामला सुलझा लिया गया। पुलिस अब दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या वे अन्य स्नैचिंग की वारदातों में भी शामिल रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments