Homeदिल्ली-एनसीआरGeeta Colony Road Development गीता कॉलोनी वार्ड में कई सड़कों के नव-निर्माण...

Geeta Colony Road Development गीता कॉलोनी वार्ड में कई सड़कों के नव-निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

Geeta Colony Road Development गीता कॉलोनी वार्ड में कई सड़कों के नव-निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण सड़कों के नव-निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल गोयल ने इन विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान गीता कॉलोनी वार्ड की पार्षद नीमा भगत भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत 15 ब्लॉक क्षेत्र से की गई, जहां स्थानीय निवासियों ने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और इलाके में हो रहे विकास कार्यों पर खुशी जताई। लोगों ने उम्मीद जताई कि इन निर्माण कार्यों से क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बेहतर होगी और आवागमन में लोगों को राहत मिलेगी।

उद्घाटन के तहत जिन सड़कों और गलियों के निर्माण कार्य शुरू किए गए उनमें 15/101 से 15/69, 18/9 से 18/10, न्यू लाहौर में मकान नंबर 2 से 16A तक, मकान नंबर 75A से 77A तक और मकान नंबर 86 से 92 तक की सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा सरोजिनी नायडू पार्क क्षेत्र में मकान नंबर 16 से DEMS ऑफिस तक और मकान नंबर 67 से 60 तक सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। वहीं काली माता मंदिर से गीता अपार्टमेंट तक की सड़क को भी निर्माण योजना में शामिल किया गया है।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़कें, साफ-सफाई और मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गीता कॉलोनी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

पार्षद नीमा भगत ने भी कहा कि इलाके में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने स्थानीय निवासियों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इलाके की आधारभूत सुविधाएं और मजबूत होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments