Homeदिल्ली-एनसीआरGhaziabad Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कार ने कुचला,...

Ghaziabad Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कार ने कुचला, 20 फीट दूर जाकर गिरीं

Ghaziabad Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कार ने कुचला, 20 फीट दूर जाकर गिरीं
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र में आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाएं तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिलाएं उछलकर लगभग 20 फीट दूर जा कर गिरीं। पीड़ित महिलाओं की पहचान न्यू कोटगांव की रहने वाली कमलेश (55), मीनू प्रजापति (56) और सावित्री (60) के रूप में हुई है। तीनों सुबह स्वास्थ्य व ताजगी के लिए वॉक कर रही थीं। हादसे की खबर फैलते ही उनके गांव और आसपास में मातम छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इतनी तेज रफ्तार से कार डिवाइडर से टकरा गई और बोनट आधा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई, भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। हादसे में श्याम बिहार कॉलोनी के निवासी विपिन शर्मा भी कार की चपेट में आए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सावित्री को भी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments