Mayur Vihar: रोज़ा इफ्तार में सभी धर्मों की एकता का सुंदर उदाहरण
18 मार्च 2026 को थाना मयूर विहार में एकता और भाईचारे का उत्सव देखने को मिला। हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों की अमन कमेटी और एकता कमेटी ने थाना मयूर विहार के प्रांगण में रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया, जिसमें सभी धर्मों के गणमान्य और स्थानीय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में ACP मयूर विहार अमनदीप कौर ने हिस्सा लिया और आने वाली ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे और मेल-जोल के साथ मनाया जाना चाहिए। SHO श्री राजेश शुक्ला ने भी रमज़ान के पवित्र महीने और ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इफ्तार कार्यक्रम में अमन कमेटी के सदस्य रियासत चौधरी, रमेश प्रधान, पुरुषोत्तम भट्ट, एडवोकेट आदिकेशवन, रेशमा, पिंकी, सुधा अईर, रवि सक्सैना, बिलाल असारी और रियाजुद्दीन सैफी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी मेहमानों और समुदायों का धन्यवाद किया और इस तरह के आयोजन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस इफ्तार कार्यक्रम ने साबित कर दिया कि धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता के बीच आपसी सम्मान और भाईचारा कायम रखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समुदाय में आपसी समझ और शांति को मजबूत करने वाला कदम बताया।



