Homeदिल्ली-एनसीआरNari Shakti Camp: दिल्ली पुलिस की पहल: ‘नारी शक्ति सशक्ति समर कैंप’...

Nari Shakti Camp: दिल्ली पुलिस की पहल: ‘नारी शक्ति सशक्ति समर कैंप’ में 400 बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Nari Shakti Camp: दिल्ली पुलिस की पहल: ‘नारी शक्ति सशक्ति समर कैंप’ में 400 बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गु

 

राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट फॉर वूमेन एंड चिल्ड्रेन (SPUWAC) द्वारा एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया गया। SPUWAC की डीसीपी नेहा यादव के नेतृत्व में सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित “नारी शक्ति सशक्ति समर कैंप” का सफल समापन हुआ। 12 दिनों तक चले इस कैंप में करीब 400 बच्चों ने हिस्सा लिया और आत्मरक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

 

वीओ :

 

सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित इस विशेष समर कैंप का उद्देश्य बच्चों, विशेषकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना और उनमें आत्मविश्वास विकसित करना था। कैंप के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को विभिन्न सेल्फ डिफेंस तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें।

 

आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अलावा बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक आहार, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिससे कैंप का प्रभाव और अधिक सकारात्मक रहा।

 

12 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में SPUWAC की डीसीपी नेहा यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र, पौधे और पौष्टिक आहार किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश भी दिया।

 

कैंप के समापन के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण ने न केवल उन्हें आत्मरक्षा के तरीके सिखाए बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। बच्चों का कहना था कि अब वे पहले की तुलना में खुद को अधिक सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर महसूस करते हैं।

 

बाइट : नेहा यादव, डीसीपी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments