Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की तस्करी में...

Delhi Crime: शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की तस्करी में दो गिरफ्तार, 14,350 क्वार्टर शराब बरामद

Delhi Crime: शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब की तस्करी में दो गिरफ्तार, 14,350 क्वार्टर शराब बरामद

नई दिल्ली। शाहदरा जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14,350 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब 287 कार्टन में पैक थी। इसके अलावा शराब की सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही मारुति अर्टिगा और टाटा इंट्रा पिकअप गाड़ी को भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार 22 और 23 जून 2026 की दरम्यानी रात स्पेशल स्टाफ, शाहदरा जिला को सूचना मिली थी कि विवेक विहार थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप पहुंचाई जाने वाली है। सूचना की पुष्टि के बाद स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर आशीष कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

टीम ने एसीपी ऑपरेशन शाहदरा मोहिंदर सिंह की निगरानी और डीसीपी शाहदरा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए कस्तूरबा नगर अंडरपास, विवेक विहार के पास जाल बिछाया। रात करीब 12:25 बजे पुलिस टीम ने एक ग्रे रंग की मारुति अर्टिगा कार को आते देखा।

मुखबिर ने पुलिस को बताया कि इसी वाहन में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर वाहन को रोक लिया और चालक को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का रहने वाला है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 59 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। सभी शराब की बोतलों पर “For Sale in Haryana Only” लिखा हुआ था।

इस मामले में विवेक विहार थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/58 के तहत एफआईआर संख्या 293/2026 दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की, जिसमें उसने अवैध शराब सप्लाई में अपने एक अन्य साथी के शामिल होने की जानकारी दी।

संदीप की निशानदेही पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दूसरे आरोपी गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से सफेद रंग की टाटा इंट्रा पिकअप गाड़ी बरामद हुई। वाहन की जांच करने पर उसमें से 228 कार्टन अवैध शराब मिली।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर दिल्ली में अवैध रूप से सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी आसान पैसे कमाने के लिए इस अवैध कारोबार में शामिल थे और लंबे समय से शराब की तस्करी कर रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संदीप पहले भी दिल्ली आबकारी अधिनियम के एक मामले में शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ सराय रोहिल्ला थाने में एफआईआर संख्या 54/2025 दर्ज है। वहीं आरोपी गोल्डी के खिलाफ भी अवैध शराब तस्करी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो वाहन मारुति अर्टिगा और टाटा इंट्रा पिकअप जब्त किए हैं। इसके साथ ही कुल 287 कार्टन यानी 14,350 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई है।

शाहदरा पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से दिल्ली में अवैध शराब सप्लाई करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब शराब के स्रोत, सप्लाई चैन और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments