HomeदेशShashi Tharoor GTA 6: GTA 6 के बहाने शशि थरूर का मोदी...

Shashi Tharoor GTA 6: GTA 6 के बहाने शशि थरूर का मोदी सरकार पर तंज, बोले- ‘नोटबंदी तो बिना ऑटो वाली ग्रैंड थेफ्ट थी’

Shashi Tharoor GTA 6: GTA 6 के बहाने शशि थरूर का मोदी सरकार पर तंज, बोले- ‘नोटबंदी तो बिना ऑटो वाली ग्रैंड थेफ्ट थी’

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चर्चित वीडियो गेम GTA 6 के बहाने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. गेम के नाम ‘ग्रैंड थेफ्ट ऑटो’ पर बात करते हुए उन्होंने 2016 की नोटबंदी को ‘बिना ऑटो वाली ग्रैंड थेफ्ट’ करार दिया.

थरूर का यह मजाकिया कमेंट उस वक्त आया जब वह इस गेम के नाम का मतलब समझने की कोशिश कर रहे थे. उनके इंस्टाग्राम पर साझा वीडियो में उनकी बात सुनकर आसपास मौजूद लोग हंसते नजर आते हैं.

वीडियो में थरूर कहते हैं कि ग्रैंड थेफ्ट ऑटो का अंग्रेजी भाषा में कोई मतलब ही नहीं बनता. उनके शब्दों में, ‘ग्रैंड थेफ्ट तो ठीक है, लेकिन ऑटो? मैंने पहले कभी वीडियो गेम नहीं खेला.’

इसके बाद वह कहते हैं, ‘नहीं, मैं तो बस सरवाइव रहने की कोशिश कर रहा हूं. क्या हो रहा है? आप सब यह नया गेम खेल रहे हैं.’ इस पर वहां मौजूद लोग हंस पड़ते हैं.

फिर थरूर कहते हैं, ‘ओह माय गॉड! वह नोटबंदी तो बिना ऑटो वाली ग्रैंड थेफ्ट थी.’ दरअसल, GTA के नाम में ‘ऑटो’ शब्द गाड़ियों से जुड़ा है और थरूर ने इसी शब्द को पकड़कर नोटबंदी पर चुटकी ली.

रॉकस्टार गेम्स का यह नया गेम इन दिनों दुनियाभर में सुर्खियों में है. रॉकस्टार की पैरेंट कंपनी टेक-टू इंटरएक्टिव के मुताबिक, GTA 6 ने पहले दिन की बिक्री में 3.79 अरब डॉलर की कमाई की और कंपनी ने इसे मनोरंजन जगत का अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च बताया है.

कंपनी के अनुसार, रिलीज से पहले ही गेम की 3.25 करोड़ यूनिट बिक चुकी थीं, हालांकि उसने कुल बिकी प्रतियों की संख्या बताने से इनकार किया. वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने दुनियाभर में करीब 2.9 अरब डॉलर कमाए थे, जबकि GTA 6 की पहले दिन की बिक्री ही इससे ज्यादा रही.

GTA 6 को 19 नवंबर को लॉन्च किया गया. यह इस सीरीज का 13 साल बाद आया नया गेम है, क्योंकि इससे पहले GTA 5 साल 2013 में रिलीज हुआ था. नया गेम PlayStation 5 और Xbox Series X और S पर उपलब्ध है.

गेम की कहानी काल्पनिक जगह लियोनिडा में आगे बढ़ती है, जिसमें जेसन और लूसिया नाम के दो किरदार अपराध की दुनिया में कदम बढ़ाते हैं. लॉन्च के साथ ही यह गेम दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments