Homeदेश दुनियाWest Bengal Violence: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली...

West Bengal Violence: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

West Bengal Violence: बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और राजनीतिक हलकों में भी हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ पर उस समय हमला किया गया जब वह मध्यमग्राम इलाके में मौजूद थे। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उन्हें चार गोलियां लगने की बात सामने आ रही है। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक किसी भी संगठन या व्यक्ति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

राज्य में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के बाद पहली बार इस तरह की बड़ी हिंसक घटना सामने आई है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बावजूद अब परिणाम आने के बाद हिंसा और राजनीतिक टकराव की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। इस हत्या ने राज्य की कानून व्यवस्था और राजनीतिक माहौल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

भाजपा नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में माहौल और ज्यादा गरमा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments