Homeक्राइमDelhi Crime: दिल्ली रोहिणी डबल मर्डर: घरेलू विवाद में पत्नी और सास...

Delhi Crime: दिल्ली रोहिणी डबल मर्डर: घरेलू विवाद में पत्नी और सास की बेरहमी से हत्या, आरोपी दामाद फरार

Delhi Crime: दिल्ली रोहिणी डबल मर्डर: घरेलू विवाद में पत्नी और सास की बेरहमी से हत्या, आरोपी दामाद फरार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-17 इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां घरेलू विवाद के चलते मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी कोई और नहीं बल्कि बेटी का पति और घर का दामाद बताया जा रहा है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 27 वर्षीय प्रिया और उसकी 63 वर्षीय मां कुसुम सिन्हा के रूप में हुई है। दोनों की हत्या धारदार हथियार कैंची से की गई।

जानकारी के अनुसार, परिवार के भीतर लंबे समय से कलह चल रही थी। शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी योगेश सहगल ने गुस्से में आकर कैंची से ताबड़तोड़ वार कर अपनी पत्नी प्रिया और सास कुसुम सिन्हा की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments