Homeक्राइमMangolpuri Murder: दिल्ली के मंगोलपुरी में 15 वर्षीय स्कूली छात्र की पिटाई...

Mangolpuri Murder: दिल्ली के मंगोलपुरी में 15 वर्षीय स्कूली छात्र की पिटाई के बाद मौत

Mangolpuri Murder: दिल्ली के मंगोलपुरी में 15 वर्षीय स्कूली छात्र की पिटाई के बाद मौत
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 15 वर्षीय स्कूली छात्र व्योम की झगड़े के दौरान बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल के बाद कुछ बाहरी लड़कों ने छात्र पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में व्योम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश के बावजूद वह जिंदगी की जंग हार गया।
व्योम दसवीं कक्षा का छात्र था और उसकी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिल्ली में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments