HomeUncategorizedदिल्ली के कड़कड़डूमा गांव में पत्नी की हत्या, घंटों में आरोपी पति...

दिल्ली के कड़कड़डूमा गांव में पत्नी की हत्या, घंटों में आरोपी पति गिरफ्तार; लखनऊ से चाकू खरीदकर आया था

दिल्ली के कड़कड़डूमा गांव में पत्नी की हत्या, घंटों में आरोपी पति गिरफ्तार; लखनऊ से चाकू खरीदकर आया था

दिल्ली के शाहदरा जिले के कड़कड़डूमा गांव में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के पति अनुज जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को थाना आनंद विहार में पीसीआर कॉल मिली कि एक महिला कमरे में खून से लथपथ पड़ी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 30 वर्षीय सोनम जोशी का शव कई चाकू के घावों के साथ मिला। मृतका मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली थी और नोएडा में घरेलू सहायिका (डोमेस्टिक हेल्प) के रूप में कार्यरत थी। वह हाल ही में अपनी जेठानी कौशल के घर कड़कड़डूमा गांव में रहने आई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पति अनुज जोशी ने लखनऊ से ही चाकू खरीदा था और बस से दिल्ली पहुंचा। 28 जून की सुबह करीब 5:40 बजे वह कड़कड़डूमा गांव पहुंचा और कमरे में सो रही पत्नी सोनम पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने चाकू को प्लास्टिक के बैग में छिपा दिया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज जोशी लखनऊ में आइसक्रीम की रेहड़ी लगाकर जीविका चलाता है। उसकी पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। तलाक के बाद उसने सोनम जोशी से दूसरी शादी की थी, जिससे उसके तीन बच्चे हैं। सभी पांचों बच्चे फिलहाल लखनऊ में आरोपी के साथ रहते थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments