Homeक्राइमPreet Vihar Cafe Gangrape: प्रीत विहार के कैफे में देर रात पार्टी...

Preet Vihar Cafe Gangrape: प्रीत विहार के कैफे में देर रात पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Preet Vihar Cafe Gangrape: प्रीत विहार के कैफे में देर रात पार्टी के दौरान युवती से गैंगरेप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक कैफे के अंदर पार्टी के दौरान 22 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और सभी आरोपी एक ही कैफे में काम करते हैं। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब युवती अपने सहकर्मियों के साथ प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में हुई पार्टी में शामिल हुई थी।

बताया गया है कि रात करीब 11:30 बजे कैफे बंद होने के बाद भी यह समूह अंदर ही रुका रहा और शराब पीता व नाचता रहा। एक कर्मचारी के पास कैफे की चाबी होने की वजह से वे अंदर रुक पाए। यह पार्टी मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे तक चली।

युवती का आरोप है कि पार्टी के दौरान दो पुरुषों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और बाकी सहकर्मियों ने इसमें उनका साथ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार पुरुषों और दो महिलाओं, यानी कुल छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के तुरंत बाद युवती थाने नहीं गई, बल्कि दो अन्य युवतियों के साथ एक दोस्त के पास चली गई थी। इस दौरान का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिला है, जिसमें कुछ लोग एक गाड़ी में जाते दिख रहे हैं। युवती मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

फिलहाल थाने में पीड़िता का विस्तृत बयान लिया जा रहा है और जांच के तहत मजिस्ट्रेट के सामने भी उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, कैफे में मौजूद लोगों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments