Homeक्राइमFatehpuri Chowk Firing: पुरानी दिल्ली में दो गुटों के झगड़े में चली...

Fatehpuri Chowk Firing: पुरानी दिल्ली में दो गुटों के झगड़े में चली गोली, 20 साल का युवक घायल

Fatehpuri Chowk Firing: पुरानी दिल्ली में दो गुटों के झगड़े में चली गोली, 20 साल का युवक घायल

चांदनी चौक के फतेहपुरी चौक पर बुधवार रात गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लड़कों के दो गुटों की लड़ाई में 20 वर्षीय अमान जख्मी हो गया।

रात सवा दस बजे के आसपास दोनों गुटों में बहस हुई, जो देखते-देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान किसी ने फायर कर दिया।

गोली अमान के पैर के अंगूठे में लगी। उसे इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।

उत्तरी दिल्ली की डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि PCR कॉल पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला कि लाहौरी गेट क्षेत्र में झगड़े के दौरान एक राउंड फायरिंग हुई थी।

फिलहाल न तो झगड़े का कारण पता चला है और न ही गोली चलाने वाले की पहचान हो सकी है। पुलिस टीमें शामिल लोगों की पहचान के लिए सीसीटीवी देख रही हैं और लोगों से बात कर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments