Rohtak Gang War: मिलन होटल में चार युवकों की गोली मारकर हत्या, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी
रोहतक में गैंगवार ने चार जानें ले लीं। बुधवार रात खरावड़ के मिलन होटल में कार से आए पांच हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर चार युवकों को मार डाला।
मारे गए युवक रिंकू, विनीत, गंजू और हिमांशु हैं। तीन झज्जर जिले के डीघल गांव से और एक बेरी इलाके से था।
हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ गैंग ने ली है। रोहित बजरंग नाम की इंस्टाग्राम आईडी से डाली गई पोस्ट में कहा गया कि यह रोहित बजरंग और सोनू डीघल की मौत का बदला है। पोस्ट में आगे और हमलों की धमकी भी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक सन्नी रिटोलिया गैंग से जुड़े थे। रिटोलिया और भाऊ एक ही गांव से हैं और दोनों गुटों में पहले भी खूनी टकराव हो चुका है।
गैंगस्टर हिमांशु भाऊ इसी महीने अमेरिका में हिरासत में लिया गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के जरिए हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश में है।



