Homeदिल्ली-एनसीआरAvenue Towers Auction: सरोजिनी नगर के फ्लैट खरीदारों को राहत, हाई कोर्ट...

Avenue Towers Auction: सरोजिनी नगर के फ्लैट खरीदारों को राहत, हाई कोर्ट ने 49 फ्लैटों की नई नीलामी पर लगाई रोक

Avenue Towers Auction: सरोजिनी नगर के फ्लैट खरीदारों को राहत, हाई कोर्ट ने 49 फ्लैटों की नई नीलामी पर लगाई रोक

एवेन्यू टावर्स के 49 फ्लैटों की दोबारा नीलामी फिलहाल नहीं हो सकेगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने फ्लैट खरीदारों की याचिका पर नई नीलामी प्रक्रिया रोकने का अंतरिम आदेश दिया है।

सरोजिनी नगर के इस प्रीमियम प्रोजेक्ट के कुछ निवेशकों ने NBCC द्वारा नीलामी रद्द किए जाने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर फैसला रिजर्व कर लिया है।

अदालत अपना फैसला मंगलवार को सुनाएगी। तब तक के लिए साफ निर्देश है कि इन 49 फ्लैटों को फिर से नीलामी में नहीं रखा जाएगा।

NBCC ने प्रशासनिक वजहों का हवाला देकर 19 अगस्त को नीलामी रद्द की थी। कुल 262 रेजिडेंशियल यूनिट में से 17 पहले ही बिक्री से बाहर कर दी गई थीं और 28 अक्टूबर को 49 फ्लैटों की नीलामी भी रद्द हो गई।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि नीलामी में सबसे बड़ी बोली लगाने वालों के नाम सामने आ जाने के बाद इसे रद्द किया गया, इसलिए पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है।

प्रोजेक्ट में कुल 245 अपार्टमेंट हैं और इनकी शुरुआती कीमत 15 करोड़ रुपये है। NBCC के अनुसार ई-नीलामी से करीब 8.80 लाख वर्ग फुट आवासीय जगह बेचकर उसे लगभग 5,000 करोड़ रुपये मिले थे। NBCC रियल एस्टेट क्षेत्र में काम करने वाली प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments