Homeउत्तर प्रदेशNoida Cyber Slavery: नोएडा के कॉल सेंटर से 164 विदेशी नागरिक मुक्त,...

Noida Cyber Slavery: नोएडा के कॉल सेंटर से 164 विदेशी नागरिक मुक्त, नौकरी के बहाने लाकर कराई जा रही थी ठगी

Noida Cyber Slavery: नोएडा के कॉल सेंटर से 164 विदेशी नागरिक मुक्त, नौकरी के बहाने लाकर कराई जा रही थी ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर भारत बुलाए गए इंडोनेशिया और मलेशिया के 164 युवाओं को नोएडा में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-136 के एक कॉल सेंटर से इन सभी को छुड़ाया है।

इनमें 92 लोग इंडोनेशिया और 72 लोग मलेशिया के हैं, जिनकी उम्र 19 से 22 साल बताई गई है। मुक्त कराए गए लोगों में दो भारतीय भी बताए गए हैं। पुलिस ने यहां से 25 साल के एक मलेशियाई व्यक्ति को अरेस्ट किया है।

क्राइम ब्रांच तक यह जानकारी लगभग सात दिन पहले एक मलेशियाई व्यक्ति के ई-मेल से पहुंची। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अफसरों ने उससे बात की, ब्योरे की जांच कराई और फिर छापा मारा।

ज्वाइंट सीपी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक विदेशी युवाओं से उनके पासपोर्ट छीन लिए गए थे। उनसे महिलाओं के नाम पर नकली प्रोफाइल बनवाकर लोगों को ऑनलाइन निवेश के झांसे में फंसाया जाता था। मना करने पर उन्हें कैद करके रखा जाता था।

छापे में कुल 549 डिजिटल डिवाइस जब्त हुईं। इनमें 355 मोबाइल, 168 कंप्यूटर, 26 लैपटॉप, 53 सिम कार्ड और सर्वर हैं। 174 पासपोर्ट भी मिले, जिनमें से 95 इंडोनेशियाई हैं।

जांच में भारतीय हैंडलरों के नाम भी आए हैं। पुलिस के अनुसार सुनील कुमार विदेश में बैठा है और सुशील भाटी को उसका साथी बताया गया है, जिसे पकड़ने की कोशिश चल रही है।

अधिकारियों का कहना है कि यह साइबर गुलामी से जुड़ा बड़ा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है। छुड़ाए गए युवाओं की वापसी के लिए दूतावासों से बात हो रही है और जब्त उपकरणों से ठगी के शिकार लोगों की संख्या का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments