Homeदिल्ली-एनसीआरYamuna Floodplain: DDA ने NGT को बताया, 87 अवैध बोरवेल हटाए और...

Yamuna Floodplain: DDA ने NGT को बताया, 87 अवैध बोरवेल हटाए और 1,337 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त कराई

Yamuna Floodplain: DDA ने NGT को बताया, 87 अवैध बोरवेल हटाए और 1,337 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त कराई

यमुना के बाढ़ वाले इलाके में अवैध कब्जों और बोरवेल पर हुई कार्रवाई की रिपोर्ट DDA ने NGT के सामने रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक 87 गैरकानूनी बोरवेल बंद कर हटाए गए हैं और 1,337 एकड़ से अधिक जमीन से कब्जा छुड़ाया गया है।

DDA ने यह ब्योरा 25 नवंबर 2026 की सुनवाई में दिया। यह केस बाढ़ क्षेत्र में बोरवेल लगाकर भूजल के दोहन और पानी बेचने के अवैध धंधे से संबंधित है। अधिकरण 1 मार्च 2027 को इस पर फिर सुनवाई करेगा।

हलफनामे में बताया गया कि मयूर नेचर पार्क में 18 से 22 जुलाई 2024 के अभियान में 40 बोरवेल, करीब 200 पशु बाड़े, 20 नर्सरी और चार फार्महाउस हटाए गए। 22 से 25 अप्रैल 2025 को वहीं 10 बोरवेल हटे। 28 से 30 अप्रैल 2025 को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के दक्षिणी हिस्से से 37 बोरवेल, 250 झुग्गियां और 23 नर्सरी हटाई गईं।

मई 2022 से मई 2026 के बीच 1,337.666 एकड़ जमीन वापस ली गई। इसके अलावा 2025-26 में 35.60 एकड़ और अप्रैल-अगस्त 2026 में 8.15 एकड़ जमीन से कब्जा हटाया गया।

निगरानी के लिए वजीराबाद-ओखला के बीच 27 स्थानों पर 90 कैमरे लगे हैं, जबकि 369 गार्ड चौबीसों घंटे तीन पालियों में ड्यूटी कर रहे हैं। तीन GPS गश्ती गाड़ियां भी तैनात हैं। सीमा चिह्नित करने के लिए 591 बोलार्ड लगाए गए हैं और 375 फ्लैग पोस्ट व 27 चेतावनी बोर्ड भी लगे हैं।

2018 से 2026 तक 4,263 चालान जारी कर 8.54 करोड़ रुपये से अधिक पर्यावरण हर्जाना लगाया गया, जिसमें लगभग 1.61 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। 31 अगस्त 2026 तक बाढ़ क्षेत्र से 1,26,245 मीट्रिक टन निर्माण मलबा और 4,998 मीट्रिक टन आम कचरा उठाया गया।

DDA दोनों किनारों पर कुल 49 किलोमीटर से लंबी बाड़ लगा रहा है। वजीराबाद बैराज-NH-24 हिस्से का करीब 40 फीसदी और NH-24-ओखला बैराज हिस्से का करीब 60 फीसदी काम हो चुका है। प्राधिकरण ने असिता ईस्ट, कालिंदी अविरल, अमृत बायोडायवर्सिटी पार्क, यमुना वनस्थली और हिंडन सरोवर समेत 10 परियोजनाओं का ब्योरा भी अधिकरण को दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments