Homeक्राइमFake Doctor Scam: 11वीं पास शख्स ने फर्जी MBBS-MD डिग्री से कराया...

Fake Doctor Scam: 11वीं पास शख्स ने फर्जी MBBS-MD डिग्री से कराया रजिस्ट्रेशन, SOG ने चार आरोपी पकड़े

Fake Doctor Scam: 11वीं पास शख्स ने फर्जी MBBS-MD डिग्री से कराया रजिस्ट्रेशन, SOG ने चार आरोपी पकड़े

नकली डिग्रियों का धंधा करने वाले एक गिरोह का राजस्थान SOG ने भंडाफोड़ किया है। इसी गिरोह से डिग्री खरीदकर 11वीं पास रामकिशोर महावर डॉक्टर बन बैठा और मरीजों की सोनोग्राफी तक करने लगा। SOG ने उसके साथ तीन और लोगों को पकड़ा है।

रामकिशोर ने 2016 से 2022 तक दौसा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में नौकरी की। इसके बाद वह बालोतरा के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट टाइप करने लगा और फिर बयाना में एक महिला रोग विशेषज्ञ के साथ रहा। इन्हीं जगहों पर उसने इलाज के कई तरीके देखे-समझे।

जांचकर्ताओं के मुताबिक उसने फोन में मौजूद किसी और की MBBS डिग्री की PDF में नाम बदला और उसी कागज से राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण करा लिया। फिर दौसा के एक प्राइवेट अस्पताल में बतौर डॉक्टर नौकरी शुरू कर दी।

बाद में फेसबुक पर पिछली तारीख की डिग्री दिलाने वाला विज्ञापन देखकर उसने यूपी के एक शख्स से बात की। 12वीं, MBBS और MD की डिग्री के लिए लगभग 6.5 लाख रुपये तय हुए और उसने करीब 5.5 लाख रुपये बैंक खाते में डाल दिए। उसे तमिलनाडु बोर्ड और सिक्किम मणिपाल मेडिकल यूनिवर्सिटी के नाम के सर्टिफिकेट कोरियर से भेजे गए।

इन सर्टिफिकेट के दम पर दिल्ली मेडिकल काउंसिल में उसका रजिस्ट्रेशन नंबर 33624 बन गया। आरोप है कि मिरज के सरकारी मेडिकल कॉलेज के नाम से DMRD के फर्जी कागज और महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण के लिए उसने करीब 8.50 लाख रुपये दिए। फिर वह दिल्ली के अस्पतालों में ऑन-कॉल सोनोग्राफी करने लगा।

खबरों में उसके अगस्त 2024 से अप्रैल 2025 तक सफदरजंग अस्पताल में काम करने की बात आई, पर सफदरजंग अस्पताल ने इससे इनकार किया है। अस्पताल का कहना है कि इस नाम का कोई डॉक्टर वहां कभी नहीं रहा।

जांच में पता चला कि यह गिरोह कई राज्यों में फैला था और सोशल मीडिया व वॉट्सऐप ग्रुप से ग्राहक जुटाता था। ग्राहकों से डील सत्यजीत पाणिग्रही करता था, मनीष मांझी मार्कशीट और डिग्री तैयार कराता था और खुर्रम तौफीक इन्हें विश्वविद्यालयों की साइट पर चढ़वाने में मदद करता था। SOG ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है।

SOG को शक है कि गिरोह ने 30-40 संस्थानों के नाम पर नकली सर्टिफिकेट तैयार किए। इनमें मैसूर, आंध्र, अन्ना, काकतीय और सौराष्ट्र विश्वविद्यालयों के अलावा महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज का नाम भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments