Homeदिल्ली-एनसीआरPM Shri KV Khichripur में मैथिली भाषा शिविर का भव्य समापन

PM Shri KV Khichripur में मैथिली भाषा शिविर का भव्य समापन

PM Shri KV Khichripur में मैथिली भाषा शिविर का भव्य समापन

नई दिल्ली के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय खिचड़ीपुर में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर (मैथिली) का भव्य समापन समारोह उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

समारोह की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में अतिथियों के स्वागत से हुई। विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार ने अपने संबोधन में शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों के समर्पण की सराहना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन के भूतपूर्व अतिरिक्त आयुक्त उदय नारायण खवारे रहे। उन्होंने भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय संगठन दिल्ली संभाग के उपायुक्त वरुण मित्र मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करते हैं।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने मैथिली भाषा, लोककला, संस्कृति, खान-पान और परंपराओं को विभिन्न गतिविधियों और कार्यशालाओं के माध्यम से सीखा। समापन समारोह में प्रस्तुत समूह नृत्य, गीत, कला प्रदर्शनी और भाषा आधारित प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में आरती झा मैडम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं अर्चना मीणा और सारिका भटनागर सहित कई शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

समारोह के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को एनसीईआरटी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

अरविंद कुमार ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और गर्व की भावना विकसित करते हैं तथा भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments