Homeदेश दुनियाHaryana Cabinet: महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, कैबिनेट ने दी दीन दयाल...

Haryana Cabinet: महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, कैबिनेट ने दी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को मंजूरी

Haryana Cabinet: महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, कैबिनेट ने दी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को मंजूरी

हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य में जल्द ही “दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना” लागू की जाएगी।

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और आत्मसम्मान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से नई योजना को मंजूरी दी गई है।

इस योजना का शुभारंभ 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इसके तहत हरियाणा की पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री के अनुसार यह राशि महिलाओं के लिए न केवल आर्थिक सहारा बनेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी मदद करेगी।

सरकार का मानना है कि इस योजना से महिलाओं की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा और परिवार के रोज़मर्रा के खर्चों में राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी महिला आर्थिक अभाव के कारण पीछे न रहे और राज्य की विकास यात्रा में बराबरी से योगदान दे सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments