Sunday, January 25, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Floods: सांसद मनोज तिवारी बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे, राहत शिविरों...

Delhi Floods: सांसद मनोज तिवारी बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे, राहत शिविरों का हाल जाना

Delhi Floods: सांसद मनोज तिवारी बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे, राहत शिविरों का हाल जाना

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के राहत शिविरों का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निदान करने के आदेश भी दिए। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के विधायक अजय महावर, जिला अध्यक्ष डॉ. यू. के. चौधरी, उत्तर पूर्वी जिले के डीएम अजय कुमार, एसडीएम नितेश रावत, निगम पार्षद रेखा रानी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार बल्लन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राहत शिविरों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इस बार बाढ़ का प्रकोप बेहद गंभीर था, लेकिन दिल्ली सरकार की तैयारी भी उसी अनुपात में अच्छी थी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और अधिकारियों की सक्रियता नहीं होती तो बाढ़ से होने वाला नुकसान और बड़ा होता। सांसद ने बताया कि दिल्ली की भाजपा सरकार के सभी विधायक और मंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों के साथ सड़कों पर नजर आए और बचाव कार्यों का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा, “आज मैं भी पीड़ितों का हाल जानने और उनके बीच आने के लिए यहां आया हूं।”

सांसद ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता अपेक्षित स्तर से अधिक रही। उन्होंने बताया कि हरियाणा से छोड़े गए पानी और यमुना नदी की सफाई के कारण दिल्ली में बाढ़ का व्यापक रूप नहीं लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि रात-दिन की कड़ी मेहनत और परस्पर सहयोग के कारण पानी बिना बड़े नुकसान के हरियाणा से दिल्ली होते हुए बाहर निकल गया।

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि सरकार और संगठन के कार्यकर्ता अब भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा उनका स्वभाव है और समन्वय संगठन का मूल मंत्र है, जिसे बाढ़ पीड़ित शिविरों में देखा जा सकता है। सांसद ने आश्वस्त किया कि बाढ़ प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments