Homeक्राइमIllegal LPG Refilling Gandhi Nagar: गांधी नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का...

Illegal LPG Refilling Gandhi Nagar: गांधी नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Illegal LPG Refilling Gandhi Nagar: गांधी नगर में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध एलपीजी रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 गैस सिलेंडर, 2 गैस फिलिंग मशीन और 1 तराजू बरामद किया है। इस कार्रवाई से इलाके में चल रहे अवैध गैस कारोबार का खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 को गांधी नगर थाना में तैनात हेड कांस्टेबल रोहित नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान गुरुद्वारा गली, धरमपुरा स्थित दुकान नंबर 3223 पर उन्हें संदिग्ध गतिविधि नजर आई। जांच करने पर पाया गया कि एक व्यक्ति घरेलू एलपीजी सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस ट्रांसफर कर रहा था और यह काम गैस फिलिंग मशीनों की मदद से अवैध रूप से किया जा रहा था।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान राम विलास शर्मा (उम्र 55 वर्ष), निवासी करतार नगर, चौथा पुश्ता, न्यू उस्मानपुर, दिल्ली के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर उसे व्यावसायिक रूप से बेचता था और इससे अवैध मुनाफा कमा रहा था, जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 का उल्लंघन है।

हेड कांस्टेबल रोहित की शिकायत पर थाना गांधी नगर में FIR नंबर 94/26 के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 में मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से इस अवैध काम में लिप्त था और घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरकर बेचता था।

मौके से पुलिस ने 2 बड़े घरेलू एलपीजी सिलेंडर, 6 मध्यम सिलेंडर और 1 छोटा सिलेंडर, 2 गैस फिलिंग मशीन और 1 तराजू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार इस तरह की अवैध रिफिलिंग सिर्फ कानून के खिलाफ है, बल्कि इससे आग लगने और बड़े हादसे का खतरा भी बना रहता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी के साथ ही इस मामले का सफलतापूर्वक खुलासा हो गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments