Homeदिल्ली-एनसीआरDelhi Crime: कल्याणपुरी में फ्लैट पर अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी, समय रहते...

Delhi Crime: कल्याणपुरी में फ्लैट पर अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी, समय रहते दरवाजा बंद कर बची स्वर्ण सिंह की जान

Delhi Crime: कल्याणपुरी में फ्लैट पर अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी, समय रहते दरवाजा बंद कर बची स्वर्ण सिंह की जान

पूर्वी दिल्ली के थाना कल्याणपुरी क्षेत्र में सोमवार सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई, जब अज्ञात तीन लोग एक फ्लैट पर पहुंचे और वहां रहने वाले स्वर्ण सिंह पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। घटना उस समय हुई जब स्वर्ण सिंह अपने परिवार के साथ घर पर नाश्ता कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, आरोपी तीनों लोग दूसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही स्वर्ण सिंह ने दरवाजा खोला, उन्होंने देखा कि उनके सामने खड़े तीनों लोगों के हाथ में तमंचा है। खतरे को भांपते हुए स्वर्ण सिंह ने तुरंत दरवाजा बंद कर दिया। इसी दौरान बाहर खड़े हमलावरों ने गोली चला दी। गोली दरवाजे को चीरते हुए सीधा बाथरूम की दीवार में जा लगी। गोली चलते ही हमलावर वहां से फरार हो गए।

घटना के वक्त स्वर्ण सिंह की पत्नी और बेटी भी घर में मौजूद थीं। स्वर्ण सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और वह सिलाई का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने शक जताया कि यह मामला ऊपर वाले फ्लैट में रहने वालों से जुड़ा हो सकता है, जिनका कुछ लोगों से पैसों का लेन-देन और झगड़ा चल रहा है।

स्वर्ण सिंह ने कहा, “अगर मैंने समय रहते दरवाजा बंद नहीं किया होता, तो आज मेरी हत्या हो जाती। मैं और मेरा परिवार बेहद डरे हुए हैं और अब हम इस किराए के घर को जल्द से जल्द खाली करना चाहते हैं।” उनकी पत्नी ने भी यही चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोग भी इस घटना से सहमे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments